भोपाल में फिर 209 कोरोना पॉजिटिव मरीज, सीरो सर्वे शुरू
भोपाल में सीरो सर्वे शुरू होने के एक दिन पहले ही कोरोना के तेवर गर्म हो गए है। बुधवार को फिर से 209 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसे मिलाकर अब संक्रमितों का आंकडा 11067 हो गई है। संक्रमित पाए गए लोगों में एम्स के छह कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गांधी मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को जीएमसी के चार डॉक्टर संक्रमित पाए गए थे। इस तरह दो दिन में छह डॉक्टर कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। चिरायु कैंपस में कार्यरत एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। वहीं मैनिट क्वारंटाइन सेंटर में दो व्यक्ति पॉजिटिव निकले है। सायबर सेल डिपो चौराहा से एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है।
वहीं सीआरपीएफ बंगरसिया में एक जवान पॉजिटिव आया है। ईएमई सेंटर में लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। बुधवार को भी यहां एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। पुलिस रेडियो कालोनी से 2 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। दूरदर्शन कालोनी से 2 लोग संक्रमित निकले है। स्मृति डिजायर अवधपुरी से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अवंतिका एवेन्यू अवधपुरी से एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित मिले है।
बिजली कालोनी से 2 लोग संक्रमित निकले है। बालाजी नगर फेज 2 नीलबड़ से एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। इस तरह कोरोना संक्रमण से अब तक 293 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 1763 संक्रमित मरीजों का उपचार अब भी कोविड केयर अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 9011 संक्रमित मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर घर रवाना हो चुके है।