Friday, September 22, 2023
bhopalbreakingCategory 1videsh

Joe Biden ने Donald Trump को पीछे छोड़ा, लेकिन स्विंग स्टेट पलट सकते हैं बाजी

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। शुरुआती रूझानों में डोनाल्ड ट्रम्प आगे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके विरोधी जो बिडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी का दावा है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने मतदान किया है इसलिए फाइनल रिजल्ट आने में समय लगेगा। सभी धैर्य बनाए रखें। इससे पहले 3 नवंबर को अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में एक साथ वोटिंग हुई। करीब 24 करोड़ लोगोंं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान वाले दिन की पूर्व संध्या पर 9.2 करोड़ लोगों ने पहले ही मतदान किया था। इस तरह रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत का दावा किया है। पढ़िए लाइव अपडेट

इलेक्टोरल वोट्स में डोनाल्ड ट्रम्प पीछे हैं। जीत के लिए 271 सीटों की जरूरत होती है और अब तक जो बिडेन 119 पर आगे चल रहे हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रम्प 92 पर आगे चल रहे हैं। ट्रम्प भले ही पीछे हो, लेकिन उनकी उम्मीद कायम है। इसका कारण हैं स्विंग स्टेट। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए स्विंग स्टेट जीतना जरूरी है। यही राज्य निर्णायक साबित होते हैं। स्विंग स्टेट उन राज्यों को कहा जाता है जिनके मतदाता का रूझान बदलता रहता है। ऐसा ही एक राज्य फ्लोरिडा है, जहां जीते बगैर बीते 100 सालों में कोई राष्ट्रपति नहीं बना है। फ्लोरिया में ट्रम्प आगे चल रहे हैं।

इलेक्टोरल वोट जो बिडेन जीते हैं। उन्होेने 81 तो ट्रम्प को 67 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है। जीत के लिए 271 सीटें चाहिए। शुरू में लगा रहा था कि ट्रम्प आगे हैंं, लेकिन अब बिडेन ने जबरदस्त वापसी की है।

अमेरिका में जारी मतगणना के बीच मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर जीत का दावा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘हम पूरे देश में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। धन्यवाद!’ जो बिडेन वर्मोंट में जीत गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने वेस्ट वर्जीनिया पर कब्जा जामाया है।डोनाल्ड ट्रम्प केंटकी में पहले ही जीत चुके हैं।

इंडियाना और न्यू हैंपशायर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प काफी आगे चल रहे हैं। इंडियाना में ट्रम्प को 70 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि बिडेन को महज 28 फीसदी के करीब वोटों से संतोष करना पड़ा है। न्यू हैंपशायर में ट्रम्प को 61 फीसदी से ज्यादा जबकि बिडेन को करीब 38 फीसदी वोट मिले हैं।