Friday, September 22, 2023
bhopalbreakingKrishi

मंडी बोर्ड भोपाल के चार अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

आज दिनांक 30.07.2021 को म०प्र०राज्य कृषि विपणन बोर्ड मंडी बोर्ड के चार अधिकारी/कर्मचारी अपनी अर्द्धवार्षिकी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये, जिसमें श्री सुबोध श्रीवास्तव, उप संचालक, श्री गंगा प्रसाद पटेल, सहायक संचालक, श्री महेश नामदेव, लेखाधिकारी, श्री अशोक श्रीवास, सहायक ग्रेड-3 सम्मिलित है। मंडी के सभागार में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडी बोर्ड की आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्रीमति प्रियंका दास द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों/कर्मचारी को अपनी शुभकामनायें देते हुए भविष्य में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने तथा समाज के उत्थान में अपना योगदान देने की बात कही साथ ही इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को पी.पी.ओ. एवं जी.पी.एफ. भुगतान के आदेश प्रबंध संचालक महोदया द्वारा प्रदान किये गये। सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा अपने सेवा अनुभवों को सांझा करते हए मंडी बोर्ड परिवार के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर संचालक श्री एस.बी.सिंह, श्री सुनील सक्सेना, श्री दिनेश द्विवेदी, संयुक्त संचालक श्री आर.पी. चक्रवर्ती, सुश्री संगीता ढोके, श्री एम.एस. परमार के साथ मंडी बोर्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।