रामेश्वर जी आपके घर आ रहा हूं, हिम्मत हो, तो मेरे घुटने तोड़ दो-दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के ‘‘घुटने तोड़ने’’ वाले बयान पर अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है। दिग्विजय ने कहा है कि वे 24 नवंबर को सर्मा के घर जाएंगे और एक घंटे तक रामधुन गाएंगे। शर्मा की हिम्मत हो तो उनके घुटने तोड़ दें।
दिग्विजय सिंह ने शनिवार को शर्मा का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जाकर प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन का जाप करूंगा।’’