Friday, September 22, 2023
bhopalbreakingsports

श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में केकेआर ने खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी का आज पहला दिन है। बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में आज 161 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। पहले दिन ऑक्शन में 10 मार्की खिलाड़ियों पर नजरे रहेंगी। इनमें भारत के चार और छह विदेशी प्लेयर्स हैं। 600 खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। इसके अलावा 7 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से भी हैं। पहले दिन की नीलामी से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटन्स ने खरीदा

मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटन्स ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। शमी की ब्रेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था।

केकेआर ने श्रेयस अय्यर को खरीदा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपए में श्रेयस अय्यर को खरीद लिया है।

 

ट्रेंट बोल्ट राजस्थान के लिए खेलेंगे

 

 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया है।

कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने खरीदा

 

 

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स में 9.25 करोड़ रुपए अपने साथ जोड़ लिया है।

पैट कमिंस को केकेआर ने खरीदा

 

 

पैट कमिंस को केकेआर ने खरीद लिया है। उन्हें 7.25 करोड़ रुपए में कोलकाता ने टीम में शामिल किया।