कितने बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! सामने आया केद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का बयान, कही ये बात
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर दुनिया भर में हो रहा है। सोमवार को यूरोप ने रूस से क्रूड की खरीद बंद करने की धमकी दी। इसके बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118.11 डॉलर ले 17.89% बढ़कर 139.13 डॉलर पर पहुंच गया। यह क्रूड का 13 वर्ष 8 महीने बाद उच्चतम स्तर है। युद्ध 24 फरवरी से शुरु हुआ। तब क्रूड 96.84 डॉलर/बैरल था। देश में पांच राज्यों में चुनावों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम 2 नवंबर 2021 के बाद नहीं बढ़े हैं। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) का बयान सामने आया है।
कीमत कंपनियों को तय करना है
उन्होंने कहा, ‘यह कहना कि इलेक्शन के कारण हमने कीमतें नहीं बढ़ाई थी। यह कहना गलत होगा।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है, क्योंकि उन्हें भी मार्केट में बने रहना है। तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है।
टंकी भरवाने से क्या होगा
हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि एक हमारे युवा नेता है। वे कहते हैं कि जल्द ही अपनी टंकी भरवा लीजिए। चुनाव खत्म हो गए हैं। सवाल पूछा गया कि टंकियां भरवा लीजिए क्योंकि तेल के दाम बढ़ने वाले हैं। हरदीने कहा, टंकी अभी भरवा लो या बाद में भरवा लो। कभी न कभी तो इलेक्शन आएंगे।
बच्चों को सुरक्षित लाया जा रहा है
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि भारत में तेल की कमी नहीं होगा। आगे जो भी निर्णय लिए जाएंगे, वह नागरिकों के हितों में लेंगे। उन्होंने बताया कि खारकीव और पीशोचिन से सभी भारतीयों को निकाल दिया गया है। सुमी में कल रात लगभग 700 बच्चे थे। वे भी बसों के जरिए वहां से निकलकर पोलटोवा जा रहे हैं। बचे हुए सभी बच्चों को सुरक्षित देश में वापस लाया जाएगा।