Friday, September 22, 2023
bhopalbreakingCategory 3

मोदी सरकार ने किसानों की दी बड़ी राहत, खरीफ की फसलों पर MSP बढ़ाने को दी मंजूरी

बुधवार को मोदी कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए किसानों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट और सीसीईए (CCEA) की अहम बैठक में केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद साल 2022-23 के लिए खरीफ की फसलों जैसे धान, सोयाबीन, मक्का आदि फसलों का MSP बढ़ जाएगा और किसानों को अपनी फसल की ज्यादा कीमत मिलेगी। माना जा रहा है कि सरकार खरीफ फसलों की एमएसपी में 5 से 20% तक की बढ़ोतरी कर सकती है। आपको बता दें कि फिलहाल 2021-22 के लिए धान का एमएसपी 1940 रुपये प्रति क्विंटल है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी।