Thursday, September 21, 2023
bhopalbreakingmoney

RBI Repo Rate: 50 बेसिस पाइंट बढ़ा रेपो रेट, 4.90% हुआ, और बढ़ेगा EMI का बोझ, शेयर बाजार 500 अंक गिरा

भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी नई मौद्रिक नीति की घोषणा कर दी है। आरबीआई रेपो रेट में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। आरबीआई ने 50 बेसिस पाइंट के बढ़ोतरी करते हुए रेपो रेट 4.90 फीसदी कर दी है। आरबीआआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि दुनियाभर में महंगाई बढ़ी है इसलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को रेपो रेट बढ़ाना पड़ा है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक 6 जून को शुरू हुई थी और तीन दिन तक चली मैराथन बैठक के बाद आरबीआई आज अपने फैसलों के बारे में घोषणा की। रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के ऐलान के साथ ही शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स में लगभग 500 अंक की गिरावट आई है।

पहले मई माह में आरबीआई ने बढ़ाया था ब्याज

आपको बता दें कि मई माह में भी मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आरबीआई ने नीतिगत दरों में ब्याज बढ़ा दिया था, जिसके बाद सभी निजी और सरकारी बैंकों ने भी कर्ज की दरों में बढ़ोतरी की थी। RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा में आधार दरों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक रेपो दरों में 0.25 से 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।